मंधना फ्लाईओवर के नीचे हाईवे की लेन पर गड्ढों से राहगीरों को होने वाली परेशानी को अमर उजाला ने बीते सप्ताह प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने सड़क की मरम्मत कराते हुए लेन पर पैचवर्क कराया। इससे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।