फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलते ई-रिक्शा में अचानक लगी आग, तारपीन-पेंट समेत माल खाक, मची अफरा-तफरी

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 09:59 PM IST

सचेंडी की ओर जा रहे ई-रिक्शा में सोमवार रात भौती स्थित नेशनल हाईवे पर अचानक आग लग गई। ई-रिक्शा में तारपीन का तेल, पेंट और झाड़ू के बंडल लदे होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। आग की लपटें उठने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दादानगर निवासी चालक चंदन के मुताबिक, वह फजलगंज-दादानगर से तारपीन तेल के चार डिब्बे, पेंट और झाड़ू के बंडल लादकर सचेंडी के भैलामऊ जा रहा था। सागर ढाबे से कुछ पहले चलते ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा और उसमें लदे माल को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। हालांकि तब तक ई-रिक्शा और उसमें लदा पूरा माल जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें