फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घर में लगी भीषण आग, फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM IST

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल के पास सोमवार तड़के एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और जहरीले धुएं के बीच घर में कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सामने से आग और धुआं इतना अधिक था कि घर के भीतर से प्रवेश संभव नहीं था। ऐसे में फायर कर्मियों ने बाहर से लैडर लगाकर दूसरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 4:47 बजे मिनी कंट्रोल से आग की सूचना मिली थी। संवेदनशीलता को देखते हुए कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल भेजी गई। आग की विकरालता को देखते हुए मीरपुर और फजलगंज से भी अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। आग पूरे घर में फैल चुकी थी और अंदर कई लोग फंसे थे। उनके साथ दो कुत्ते भी मौजूद थे। फायर कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू शुरू किया। प्रवेश मार्ग बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से सुरक्षित निकाला गया। तीन लोगों को लैडर के जरिये दूसरी मंजिल से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वहीं, फंसे अन्य लोगों और दोनों कुत्तों को दूसरी छत पर सुरक्षित पहुंचाकर बाहर निकाला गया। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी एहतियातन बाहर निकाल लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें