फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

पनकी थाना क्षेत्र के बदुआपुर गांव में मंगलवार दोपहर भूरा राजपूत (30) का शव गांव से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम भेज दिया। भूरा प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने पीछे मां, भाई और तीन साल के बेटे को छोड़ गया है। पत्नी कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूरा की शादी गांव में किराये पर रहने वाले बाबूलाल की बेटी मुस्कान से हुई थी। कुछ समय पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में उसकी मां, भाई और तीन साल का बेटा है। हालांकि, उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें