मंधना-बिठूर रोड के चौड़ीकरण के काम में तेजी आई है। वन विभाग की ओर से सड़क किनारे पेड़ों की कटाई कराए जाने के बाद निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होने के बाद अब काम गति से हो रहा है। अमर उजाला ने वन विभाग की ओर से पेड़ न कटवाए जाने के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम अटके होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू की, जिससे सड़क चौड़ीकरण के काम में तेजी आई है