पितृ, देवी-देवताओं की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा से हुई। राजीव विहार से बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। यात्रा में आचार्य प्रेम शंकर पांडेय, आरती यादव,गीता गुप्ता, पार्षद श्वेता गुप्ता,नेहा आर्या,प्रीति आर्य,नेहा,ज्योति, शिवांशी, शगुन, लक्ष्मी अवस्थी, माधुरी देवी,पूजा,कोमल,मोना, प्रिया,लाला सविता,राजन गुप्ता,अभिषेक तिवारी आदि ने हिस्सा लिया। संचालन सौरभ आर्या ने किया। आयोजक उत्तर प्रांतीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता थे।