चकेरी थानाक्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही आठ साल की बेटी के साथ बर्बरता दिखाई। आरोपी पिता नशे में घर पर आया और फिर बेटी पर किसी बात को लेकर डांटने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। बच्ची के हाथ मारने से चाकू की नोक उसकी पीठ में लग गई। इसके बाद भी आरोपी ने बेटी को पीठ पर दांत से काटा। मां के आने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ा और फिर मां को भी पीटा। पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है।