तहसील क्षेत्र के सभी चार ब्लॉकों में शनिवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए सभी बूथों पर बीएलओ ने बैठकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का पूरा किया। एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार अनुभव चंद्रा, खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कई इलाकों के बूथों पर पहुंचकर मृतकों के नाम सूची से हटाने, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वोटरों के नाम जोड़ने मतदाता सूची को भली प्रकार डोर-टू-डोर जाकर जांचने के आदेश दिए।