कानपुर में मेट्रो निर्माण कार्य में रोड़ा बने अवैध निर्माणों और जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा-छह इलाके में मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य में लंबे समय से बाधा बने एक अवैध कब्रिस्तान पर बाबा का बुलडोजर गरज उठा। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया।