चकेरी थानाक्षेत्र के संजीव नगर कच्ची बस्ती में दीपावली के दिन पति ने पत्नी की सिर पर पटरा मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तब मायके पक्ष के लोगों ने परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। घटना के बाद ससुरालीजन भाग निकले। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।