राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को रामादेवी चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की बीपी जांच और नेत्र परीक्षण किया गया। सबसे अधिक ड्राई आई के मरीज मिले। चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। वहीं, यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की। शिविर में एमओ आलोक मिश्रा, फार्मासिस्ट संजय कुमार, डॉ. रवि शंकर सोनी, डॉ. मानसी, टीआई राजकिशोर, टीएसआई सत्येंद्र पाल समेत स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।