स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर सब्जी मंडी के पास एक पुलिसकर्मी सरकारी कार्य से बस द्वारा रावतपुर जा रहे था। बस से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।