श्याम नगर निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर नितिन शुक्ला ने हॉर्मुज क्षेत्र में तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी जेम नंबर-दो पर नौ अक्टूबर की शाम हुए हमले के बाद मची अफरातफरी के बीच उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पहले 21 क्रू मेंबर्स को लाइफबोट के जरिए सुरक्षित निकाला और फिर खुद उसमें सवार हुए।