चौबेपुर ब्लॉक के संडीला गांव में हर घर जल जीवन मिशन का सपना अब तक अधूरा है। गांव में योजना के तहत सड़कें खोदकर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक ग्रामीणों को पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। योजना पर काम होने के बाद भी लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।