शास्त्री नगर स्थित हेमू कालाणी पार्क सिंधी कॉलोनी में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के तहत रविवार को झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट रामबाग की ओर से अखंड ज्योति व बहराणा साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमे। महिलाओं ने आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद देर रात बहराणा सहिब का अर्मापुर नहर में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में धर्मपाल इसरानी, घनश्याम हांडा, लक्ष्मण आडवानी, अमित खत्री, वी बदलानी, राकू राजपाल आदि मौजूद रहे।