कानपुर में ओईएफ इंटर कॉलेज में 70वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त चिकित्सालय कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विभागीय अधिकारी (यार्ड एवं एस्टेट) उमाशंकर प्रसाद, विभागीय अधिकारी संदीप चौहान और भूतपूर्व प्रधानाचार्य एसबीएस सेंगर उपस्थित रहे।