कल्याणपुर के नया शिवली रोड स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास तीन युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को पीटने वाले आरोपी फल विक्रेता हैं। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर फल विक्रेता से गालीगलौज कर रहा था। इसपर विक्रेता के तीन बेटों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वीडियो संज्ञान में आने के बाद फल विक्रेता के तीनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। युवक के परिजन को तहरीर देने के लिए कहा गया है।