कानपुर के चकेरी क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित एलआईसी पार्क में रखरखाव की कमी के चलते फुटपाथ की हालत खराब हो गई है और अगल-बगल बने चेंबर के ढक्कन भी गायब हैं। खुले चेंबर और बदहाल फुटपाथ के कारण सुबह टहलने आने वाले लोगों व बच्चों के कभी भी गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।