कानपुर में घाटमपुर और रेउना थाना पुलिस ने आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से कस्बों में संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। इस दौरान रेउना थाने में शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय संभ्रांत लोगों से क्षेत्र में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई।