पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ सुंदर नगर कॉलोनी पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी अब नाले के रास्ते वापस कॉलोनी की ओर आने लगा है, जिससे सुंदर नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सुंदर नगर कॉलोनी से निकलने वाला नाला सीधे पांडु नदी में जाकर गिरता है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नाले में पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। अब नदी का पानी नाले के रास्ते उल्टा कॉलोनी की ओर पहुंच रहा है। इसके चलते नाले से जुड़े आसपास के इलाकों में पानी भरने लगा है।