फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सुंदर नगर पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, पांडु नदी का पानी नाले से कॉलोनी में घुसा

पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ सुंदर नगर कॉलोनी पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी अब नाले के रास्ते वापस कॉलोनी की ओर आने लगा है, जिससे सुंदर नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सुंदर नगर कॉलोनी से निकलने वाला नाला सीधे पांडु नदी में जाकर गिरता है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नाले में पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। अब नदी का पानी नाले के रास्ते उल्टा कॉलोनी की ओर पहुंच रहा है। इसके चलते नाले से जुड़े आसपास के इलाकों में पानी भरने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें