फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

रोशनी से जगमगाता परिसर, तेज संगीत की धुन, हवा में गूंजती तालियां और हर गीत पर थिरकते सैकड़ों कदम... रविवार की शाम आईआईटी कानपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि-2026 के समापन का। बॉलीवुड गायक शान ने मंच संभाला तो छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शान ने जैसे ही दिल चाहता है... गाना गया तो यहां खड़ा हर छात्र थिरकने लगा। 'हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना...', 'मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन...' जैसे लोकप्रिय गीतों की शुरुआत होते ही छात्र सुर में सुर मिलाने लगे। कोई दोस्तों के साथ झूमता नजर आया तो कोई मोबाइल में इस यादगार शाम को कैद करने में जुटा रहा। शान की आवाज और गीतों की धुन पर पूरा परिसर संगीत के रंग में रंग गया। हर अगली प्रस्तुति के साथ जोश और बढ़ता गया । चार दिनों तक चले अंतराग्नि में संगीत, नृत्य, कला और मनोरंजन की अलग-अलग रंगत देखने को मिली। देशभर से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, बैटल ऑफ बैंड्स में रॉक और इंडी बैंड्स से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें