चकेरी थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक का महाराजपुर में कुएं में शव पड़ा मिला था। मृतक के परिजनों ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने चकेरी मोड पर शव कर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाकर शांत कराया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया।