भीतरगांव पुलिस चौकी के उदईपुर-गुगुरा के पास अवैध खनन में लगे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने हाईटेंशन लाइन के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। खंभा टूटने से पसेमा सबस्टेशन से जुड़े नौ गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी।