कानपुर के सेन पश्चिम पारा स्थित फार्म हाउस में 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासे के लिए आठ विशेष टीमें गठित की हैं। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में टीमें सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।