ईश्वरीगंज में बिठूर रोड किनारे बना मुख्य नाला कई महीनों से चोक था। चार दिन पहले नाले की सफाई हुई। सारा सिल्ट और कचरा नाले से निकालकर बिठूर रोड पर जमा कर दिया गया। सिल्ट का उठान न होने की वजह से न सिर्फ राहगीरों बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। आरोप है कि नाले की सफाई ठीक से नहीं हुई है।