कानपुर में शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था, घर-घर से कूड़ा उठान व निस्तारण के साथ-साथ सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।