फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में न्याय के लिए अनोखा विरोध, हाथों में सीएम योगी का पोस्टर ले पैदल लखनऊ रवाना हुए धीरज चड्ढा

कानपुर के स्वरूप नगर निवासी और मठ मंदिर रक्षा समिति के महामंत्री धीरज चड्ढा न्याय की गुहार लगाने के लिए अनूठे अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ रवाना हुए हैं। गुरुवार सुबह वह अपने घर से हाथों में सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर लेकर निकले और जाजमऊ गंगा पुल से पैदल ही लखनऊ की ओर बढ़ चले। धीरज चड्ढा का आरोप है कि उनके साथ हुई कथित धोखाधड़ी के मामले में उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिसिया रवैये से नाराज होकर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सीधे अपना दर्द बयान करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें