मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भक्ति गीतों और संकीर्तन के बीच भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के विग्रहों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह नजर आया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाईं और कई भक्त नृत्य करते दिखाई दिए।