बिठूर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को बिठूर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य और पूजा-पाठ किया। सबसे अधिक भीड़ पौराणिक ब्रह्मावर्त घाट पर देखने को मिली। यहां गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा कुटी मंदिर में दर्शन-पूजन कर दान किया और पुण्य कमाया। स्नान के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, घाटों के आसपास लगी दुकानों पर बच्चों और श्रद्धालुओं ने छोटे गोलगप्पे सहित अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे बिठूर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा।