कार्तिक माह की एकादशी पर पूजन-अर्चन के लिए शुक्रवार को बाजारों में चहल-पहल रही। बिठूर के ईश्वरीगंज चौराहे पर लोगों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले गन्नों की खरीदारी की। सुबह से ही गन्ने की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मान्यता के अनुसार कार्तिक एकादशी पर गन्ने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।