चौबेपुर ब्लॉक के पारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी बीते कई माह से गिरी पड़ी है। इससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चारदीवारी टूटी होने के कारण आवारा पशुओं के साथ ही अनाधिकृत लोगों की भी विद्यालय परिसर में आवाजाही बनी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चारदीवारी की मरम्मत कराने की सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है।