शुक्लागंज के आर्य नगर मोहल्ले में पिछले डेढ़ महीने से जलभराव और खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने गंगाघाट नगर पालिका में जोरदार हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पालिका का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया और जेई का घेराव किया। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद ईओ डॉ. राजेश कुमार के मौके पर पहुंचकर जलनिकासी के निर्देश देने और व्यवस्था शुरू कराने पर धरना समाप्त हुआ।