उन्नति चैरिटेबल सोसाइटी ने रविवार को लाल बंगला स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरु ब्रह्मा अवार्ड 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया। विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय से आए लगभग 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं व प्रोफेसरों को सम्मानित किया गया। सांसद रमेश अवस्थी, आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रेसिडेंट जितेंद्र तिवारी, पीके उपाध्याय, गौरी सिंह गौर, गुरमीत सिंह, पवन सिंह, स्वाति पालीवाल व अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।