सिख यूथ एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां पावन प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा हरजिंदर नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा में मनाया गया। जिसमें दरबार साहिब अमृतसर से आए गुरदेव सिंह, दिल्ली वाले गुरुमनप्रीत सिंह, लुधियाना वाले हरप्रीत सिंह मक्कु ने संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का फूलों से सिंगार किया गया। जिसमें संगत ने माता टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने लंगर छका। इस दौरान हरजीत सिंह, रणजीत सिंह, तरनजीत सिंह व परमिंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।