बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में यूपी 112 की पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला।