जेड स्क्वेयर मॉल में लिफ्ट में चढ़ने के मामूली विवाद को लेकर एक युवक और महिला के बीच जमकर मारपीट हो गई। मॉल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं, मॉल के अंदर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।