कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत नौ लोगों के घायल होने के बाद चौथे दिन शुक्रवार को भी तेंदुए का सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग ने गंगा कटरी व खेतों में 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में रेस्क्यू अभियान तेज करते हुए ड्रोन, ट्रैप कैमरे और पिंजरों का सहारा लिया है, जबकि किसान समूह बनाकर खेतों में जा रहे हैं।