चकेरी थाना पुलिस ने चांदी चोरी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई 15 किलो 140 ग्राम चांदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मूल रूप से अमेठी के रहने वाले हैं और शहर में दिहाड़ी मजदूरी करते थे।