फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिठूर में डेढ़ दशक बाद भी परियर पुल पर नहीं हुई रोशनी की व्यवस्था, रात में अंधेरे में गुजरते हैं राहगीर

बिठूर को उन्नाव के परियर कस्बे से जोड़ने वाले परियर पुल पर आज तक रोशनी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पुल का निर्माण हुए डेढ़ दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने अब तक यहां स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जरूरत नहीं समझी। रात होते ही पूरा पुल अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आवागमन लगातार बना रहता है, इसके बावजूद रोशनी की व्यवस्था नहीं होना जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने पुल पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है, जिससे रात में आवागमन सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें