फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. दिनेश बने आईएमए के वित्त सचिव, चुनाव में डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ वोटों से हराया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के वार्षिक चुनाव में वित्त सचिव पद के लिए रविवार को हुआ मतदान हुआ। डॉ. दिनेश चंद्रा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। पद के लिए कुल 716 मत डाले गए थे। डॉ. दिनेश चंद्रा को कुल 360 वोट मिले जिसके आधार पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। डॉ. क्षमा को 351 वोट मिले। चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. राजेश अग्रवाल रहे। बाकी पदों पर पहले ही चुनाव हो चुका है। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सुभी वरयानी एवं डॉ. गणेश शंकर हैं। सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, संपत्ति सचिव डॉ. सौरभ लूथरा, वैज्ञानिक सचिव डॉ. रेनू सिंह गहलोत, पुस्तकालय सचिव डॉ. मिलन सचान, सांस्कृतिक सचिव डॉ. गौरव मिश्रा तथा क्रीड़ा सचिव मानव लूथरा चुने गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें