हिरनी गांव में हुए हादसे को लेकर गुस्साए परिजन दिनभर सीएचसी में डटे रहे। परिजनों के आक्रोश और लगातार चल रही वार्ता की स्थिति को देखते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। फिलहाल डीएम और परिजनों के बीच वार्ता चल रही है।