फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चकेरी पुलिस ने उत्तम आईटीआई के पास दबोचा

कानपुर की चकेरी पुलिस ने बुधवार रात उत्तम आईटीआई (सनिगवां) के पास से एक शातिर वाहन चोर सत्येंद्र कुमार उर्फ मयंक तिवारी उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव का रहने वाला यह आरोपी बस से कानपुर आकर दोपहिया वाहन चुराता था और उन्हें फतेहपुर व उन्नाव ले जाकर खपाता था। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है, जो डेढ़ माह पहले ही फतेहपुर की बिंदकी जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें