रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने घर और परिवार के पास जाने के लिए कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सरकार द्वारा मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दिए जाने के बाद से बस स्टैंड पर लोगों का तांता लगा हुआ है, जहां बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।