फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारबेन पटेल बोलीं- देशभर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के लिए बनेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी

देश भर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुजरात में क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने की तैयारी है। गुजरात के अहमदाबाद में यूनिवर्सिटी बनाने के साथ देश भर में 55 क्लस्टर खोले जाएंगे। इसमें छह क्लस्टर यूपी में खोले जाने की तैयारी है। यह जानकारी ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स की संस्थापक अनारबेन पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि यूपी में कानपुर के अलावा लखनऊ, खुर्जा, फिरोजाबाद, आगरा के नाम फाइनल है। छठे स्थान के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। अनारबेन ने कहा कि क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने का काम अंतिम चरण में है। मास्टर इन क्राफ्ट मैनेजमेंट समेत पांच कोर्स के साथ इसकी शुरुआत होगी। डिजाइन से स्नातक करने वाले छात्र जो क्राफ्ट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स लाभप्रद होंगे। उन्होंने कहा कि देश में हर शहर की अपनी अलग पहचान है। इसलिए 55 क्लस्टर खोले जा रहे हैं, ताकि छात्र क्लस्टर में रहकर वहां का पारंपरिक ज्ञान अर्जित कर सकें। कानपुर में भी पारंपरिक लेदर के बजाए वह प्लांट बेस्ड क्लस्टर पर काम करने वाली संस्था की भी खोज कर रही है। अनारबेन ने बताया कि देश में करीब ढाई करोड़ से अधिक कारीगर है। चार साल की पढ़ाई में लोगों को डिग्री मिल जाती है, लेकिन सालों से पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे लोगों के पास अभी तक कोई डिग्री नहीं है। इसके लिए ही प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें