कानपुर कैंट के वीवीआईपी इलाके में नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल गई है। इलाके में नगर निगम की ओर से कूड़ा एकत्र करने के लिए गाड़ी खड़ी की गई है, लेकिन स्थानीय लोग और राहगीर उसमें कचरा डालने के बजाय बाहर सड़कों और फुटपाथ पर ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और प्रशासनिक अनदेखी के कारण पॉश इलाके में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिससे उठती दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है।