फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में अचानक लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा से पहले ढुकापुर गांव के सामने जीटी रोड पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही कार में एकाएक आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। कार सवार तीन लोगों ने तुरंत कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे एनएचएआई कर्मियों व फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे करीब 10 मिनट तक कानपुर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित रहा। कन्नौज के मकरंद नगर निवासी प्रतीक वर्मा अपने दोस्त रोहित व राजीव के साथ कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे ढुकापुर गांव के सामने जीटी रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार में आग लग गई। एनएचएआई रूट पेट्रोलिंग आफीसर सुनील सचान ने बताया कि सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर सेफ्टी आफीसर गजेंद्र कुमार, डॉ. शिव प्रकाश, गौरव व पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे और फायर सिलिंडर से आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से पूरी कार जल गई, लेकिन सवार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें