राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, दो अक्तूबर के अवसर पर कानपुर के आनंदपुरी स्थित सरकार स्पेशल स्कूल द्वारा एक भव्य सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विशेष बच्चों , शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू व स्वच्छता संदेश की तख्तियां लेकर आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बापू के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और समाज में स्वच्छता व समावेशिता का संदेश देना रहा।