फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: लकड़ियां बीनने निकली वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख गांव के पास बुधवार शाम को लकड़ियां बीनने घर से निकली वृद्धा राधा (53) पत्नी रामवीर का खून से लथपथ शव इंद्रपाल के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें