फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो करोड़ की नकली सिगरेट बरामद

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। नकली सिगरेट बनाने और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गोदाम से करीब दो करोड़ रुपये की नकली सिगरेट और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने गोदाम और फैक्टरी को सील कर दिया है। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि नामी कंपनी आईटीसी लिमिटेड की शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने गुमनावारा-पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर में बने गोदाम और फैक्टरी में छापा मारा। यहां से श्रीनिवास मिश्र को गिरफ्तार किया गया। मूल रूप से उन्नाव जिले का रहने वाला श्रीनिवास इन दिनों नवाबाद क्षेत्र के अंसल पाम में रहता है। पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी में नकली सिगरेट बनाने के लिए तीन बड़ी मशीनों का एक सेट चालू हालत में मिला। मशीनों के पास बड़ी मात्रा में तंबाकू रखा हुआ था। पुलिस ने मौके से तंबाकू के 81 बोरे, एक टैपिंग मशीन, फिल्टर बड के छह डिब्बे, सिगरेट पेपर के रोल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की। गोदाम की तलाशी में गोल्ड फ्लैक सिगरेट की खाली पैकेजिंग सामग्री की 44 पेटियां, आउट रैपर पेपर की 15 बोरियां और विल्स फ्लैक सिगरेट के 18 रोल पेपर मिले। इसके अलावा विल्स फ्लैक की करीब 2.40 लाख नकली खाली पैकेजिंग सामग्री, गोल्ड फ्लैक के 20 आउटबॉक्स और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। तीन महीने से बना रहा था नकली सिगरेट पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रॉयल स्कॉट और डिफेंडर ब्रांड के नाम से सिगरेट का कारोबार करता था। इसी की आड़ में वह पिछले करीब तीन महीने से नकली सिगरेट भी बनाने लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 व 65 और ट्रेड मार्क्स अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें